Home Submit Creative Work

Creative Section | सृजनात्मक अनुभाग

Poetry, Fiction and Literary Expression in Hindi and English

About Creative · सृजनात्मक परिचय

Patrika Aranyak — Creative Section

किसी भी सभ्यता के विकास के साक्षी उसके शब्द ही होते हैं। वैदिक काल से लेकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग तक—चाहे वे गहन चिंतन से उत्पन्न हों या मशीनी गणना से—शब्द ही हर युग और हर संस्कृति के मूल में स्थित रहे हैं।

इसीलिए शतपथ ब्राह्मण कहता है: “शब्द ही ब्रह्म है।”

पत्रिका आरण्यक एक द्विभाषी (हिंदी–अंग्रेज़ी) साहित्यिक मंच है। हमारा उद्देश्य केवल गहन, विचारशील और रचनात्मक स्वरों को स्थान देना ही नहीं, बल्कि हिंदी–भाषी रचनाकारों के मौलिक लेखन को सामने लाना भी है।

हम ऐसे लेखन को प्रोत्साहित करते हैं, जो—

  • अतीत को केवल गौरव–दृष्टि से नहीं, बल्कि समकालीन संवेदना के साथ भी देख सके।
  • प्रयोगधर्मी हो—जिसे न तो परंपरा का अनुकरण करना पड़े और न ही किसी स्वघोषित “उच्चतर” धारा की मान्यता की प्रतीक्षा करनी पड़े।

कला का संबंध सीधे भाव और अनुभूति से है। हजारों वर्ष पुराने गुफा-चित्र प्रमाण हैं कि हर रचना के पीछे गहरी अनुभूति रही होगी। किंतु सूचना–क्रांति के इस युग में, जब कला का केंद्र “हम ऐसा अनुभव करते हैं” से बदलकर “हम भी ऐसा कर लेते हैं” की ओर बढ़ रहा है, तब ऐसे लेखन का स्वागत और भी आवश्यक हो जाता है जिनमें अनुभूति की यह मौलिकता अब भी सजीव हो और जो मनुष्यता के बंधनों से परे जाकर मानवता से संवाद करने का प्रयत्न करें।

हम प्रकाशित करते हैं—

  • छंदबद्ध कविताएँ, जो लय–सौंदर्य रचती हैं।
  • स्वप्नवत् अतुकांत कविताएँ, जो स्वतंत्रता का आकाश खोलती हैं।
  • ऐसा गद्य, जो पाठक के साथ सच्चा संवाद स्थापित करे।
  • ऐसे निबंध, जो नवीन विचारों की ओर प्रेरित करें।
  • ऐसे लेख, जो संतुलन और विवेक को अपना मूल–सिद्धांत मानें।

सबसे महत्वपूर्ण—हर रचना अपने स्वाभाविक और मौलिक स्वर में हो।

इस पत्रिका का स्वर स्वतंत्र, समुदाय–आधारित और गैर–व्यावसायिक है। हम मानते हैं कि भाषा और विचार बिना किसी बाज़ार या सीमा के बंधन के स्वतंत्र रूप से प्रवाहित होने चाहिए।

हम उन लेखकों, कवियों और चिंतकों का स्वागत करते हैं जो साहित्य, समाज और कल्पना के इस जीवंत विमर्श का हिस्सा बनना चाहते हैं।


संपादकीय की कलम से

जब हमने पत्रिका आरण्यक की शुरुआत की, तो एक प्रश्न बार-बार सामने आया: आज के समय में, जब मनुष्य का ध्यान लेखन और पठन से हटकर दृश्य माध्यम पर केंद्रित हो चुका है—क्या एक साहित्यिक मंच की वास्तव में आवश्यकता है?

उत्तर स्पष्ट था—हाँ। क्योंकि शोर और शब्द में फर्क होता है। शोर ध्यान खींच सकता है, पर उसे बाँध नहीं पाता। वहीं रचनात्मकता और अनुभूति से भरा एक शब्द या वाक्य जीवन-सिद्धांत बन जाने की क्षमता रखता है।

यह पत्रिका उन ध्वनियों के लिए है जो गूँजना चाहती हैं, और उन पाठकों के लिए जो सतह से आगे जाना चाहते हैं।

हम आपका स्वागत करते हैं—चाहे आप लिखते हों या पढ़ते हों। यह मंच आपका है, और आपके ब्रह्मनाद की प्रतीक्षा में। आइए, अपनी ध्वनियों से इसे भरें।

संपादक मंडल

Every writer creates sketches. Some fade with time, while others endure—becoming the foundations of philosophies, ways of life, even entire religions. At times the writer is forgotten, yet the creation remains unforgettable. Such is the power of words.

Patrika Aranyak is a bilingual (Hindi–English) literary platform devoted to nurturing authentic, contemplative, and innovative voices. We publish original work from both established and emerging authors, committed to showcasing writing that speaks in its own true voice.

We champion writing that:

  • Feels timeless while remaining contemporary and sensible
  • Experiments with form and style—but never for experimentation’s sake
  • Asks questions without alienating the reader

Art is subjective: a creation may not resonate with everyone, yet it may touch a few with striking intensity. To reach even those few, the creator must bring vision, conviction, and feeling—shaped by attentive observation or lived experience. This journal seeks such voices: voices capable of resonating across boundaries of time, culture, and place.

We invite:

  • Poems that leave an imprint even when they resist trends
  • Stories that preserve forgotten or marginal strands of the social fabric
  • Essays that challenge readers, conventions, and ideas
  • Prose and criticism offering new insights with balance and clarity

Here, we value originality, depth, and the courage to speak in one’s true voice.

The journal operates as an independent, community-driven, non-commercial venture. We believe language and thought should flow freely, unconstrained by market demands or institutional limits.

We welcome writers, poets, and thinkers who wish to join this ongoing conversation about literature, society, and the possibilities of human imagination.


From the Editor’s Desk

When we began Patrika Aranyak, one question kept returning: in an age when attention has shifted from the written word to the glowing screen—and creativity is constantly contested—do we still need a literary platform?

The answer was clear: yes. Because noise and meaning are not the same. Noise may seize attention, but it cannot hold it. A single word or sentence born of creativity and feeling, however, can shape a worldview, even become a philosophy.

To discover meaning, we need analogies. And to find those analogies, we need words that echo—writing that doesn’t merely pass through us, but alters how we think.

This journal exists for voices that seek resonance, not mere audibility. For readers who look beyond the surface—toward what is subtle, suggestive, and enduring.

You are welcome here, whether you write or read. Draw those elusive analogies, or witness others attempting them.

Come, be a part of this unfolding conversation.

Editorial Board