Poetry · कविता

सफलता/सलेक्शन की भीड़ में अकेलापन

चित्रपाल सिंह शोध छात्र , विधि विभाग, विधि अध्ययन विद्यापीठ, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय), लखनऊ icpsinghheera@gmail.com

Published on Reader's Page · 26 Nov 2026

Reader's Page publication

Published independently of Patrika Aranyak's formal volume and issue record.

यह रचना पत्रिका आरण्यक के औपचारिक खंड और अंक प्रकाशन से स्वतंत्र रूप से पाठक पृष्ठ पर प्रकाशित है।

आजकल एक अजीब सी तैयारी की कहानी लिख रहा हूँ मैं। किताबों के ढेर में, अपनी ही तन्हाई से लड़ाई लड़ रहा हूँ मैं ।। लाइब्रेरी में सौ चेहरे हैं, विश्वविद्यालय में भी भीड़ बढ़ी है.. लाइब्रेरी में सौ चेहरे हैं, विश्वविद्यालय में भी भीड़ बढ़ी है..... पर दिल की बात सुने कोई, ऐसी कहाँ किसको पड़ी है........ दोस्त कहते हैं हमसे......भाई इतना चुप-चुप क्यों रहते हो...... दोस्त कहते हैं हमसे......भाई इतना चुप-चुप क्यों रहते हो...... हमने कहा मन तो हमारा भी बहुत करता है हँसने-बोलने का............लेकिन सबकी आँखों में बस सलेक्शन का सपना है, और हम तो चाहते हैं हमारा एकदम से सलेक्शन हो जाये......... पर सलेक्शन पर हमारा वश कहाँ चलता है........ हास्टल मैस की मेज पर खाना अकेले ही खाता हूँ...... एक हाथ में रोटी, दूसरे में मोबाइल थमाता हूँ...... सोचता हूँ कोई कह दे ‘आ जा भाई, साथ खा ले‘.....पर शर्म और झिझक में, खुद ही पीछे हट जाता हूँ........ ग्रुप में किसी के सलेक्शन की खबर जब आती है...... मुबारकबाद तो दे देता हूँ, पर मन में खुद के भविष्य को लेकर चिंता सताती है...... फिर खुद पर ही शर्म आती है, कि ये कैसी सोच है मेरी...... दोस्त की जीत पर भी खुश न हो पाऊँ, ये कैसी चिंता है मेरी........ इंस्टा पर सब आगे दिखते हैं, मैं खुद को कम ही समझता हूँ...... कहीं कुछ छूट न जाए, ये डर लिए देर रात तक जगता हूँ...... बहुरूपिया बनकर बैठा मेरा मन रोज मुझसे ही सवाल करता है...... नौकरी में सेलेक्षन कब होगा यही सवाल चारों ओर घूमता फिरता है.......... फोन पर माँ पूछती हैं, ‘बेटा खाना खाया?‘ और मैं कहता हूँ, ‘हाँ माँ, खाना खा लिया और सब ठीक है‘...... फोन पर माँ पूछती हैं, ‘बेटा खाना खाया?‘ और मैं कहता हूँ, ‘हाँ माँ, खाना खा लिया और सब ठीक है‘...... गाँव से शहर तक, किराए के कमरे में जिन्होंने हमारे सपने हैं सींचे......उनसे कैसे कहूँ कि बेटा आज भी तन्हाई में अपनी आँखें है भींचे........ पापा कुछ कहते नहीं, पर उनकी चुप्पी में उम्मीदों का बोझ है...... और डर है कि उनके सपनों को निराश न कर दूँ, यही तो रोज की खोज है........ गुरुजी ने एक दिन कहा, ‘बेटा धैर्य रखो, तुम कर सकते हो‘...... उनकी उस एक बात से, थोड़ी सी हिम्मत मैं भी भर लेता हूँ........ कुछ भी कहो वैसे जनाब......इस तन्हाई में भी एक अपनी ही मिठास है...... कहीं दूर एक प्यारी आवाज है, जो हमारे लिए बहुत ही खास है...... उनकी एक ‘कैसे हो?‘ में ही सारी थकान मिट जाती है...... रात के सन्नाटे में वही बात मेरा सहारा बन जाती है........ पर सच कहूँ तो, इस सफर में हम सब अकेले हैं...... पर सच कहूँ तो, इस सफर में हम सब अकेले हैं...... जो बगल में बैठा है, वो भी शायद यही सोचकर चुप है........ चाहे उसके मोबाईल में व्हाटस्एप मे हजारों लोगों से जुड़े सैकड़ो गु्रप हैं........ स्क्रीन पर हजारों दोस्त हैं, पर साथ देने वाले दोस्त बहुत कम हैं...... आजकल सोशल मीडिया में दोस्ती में गिनती नहीं, लेकिन सच में वह सब साथ हैं यही सबसे बड़ा भ्रम है...... इसलिए चलो, आज से एक नई शुरुआत करते हैं...... आज लंच पर किसी के साथ बैठकर दो बातें करते हैं...... सलेक्शन मिले न मिले, कम से कम एक इंसान तो बनते हैं...... क्योंकि मंजिल से ज्यादा जरूरी है, इस राह में साथ होना....... और इंसान को इंसान होने के नाते सामाजिक भी बने रहना है।।

Reading Tools · पठन उपकरण

Listen, Translate & Share

These tools do not change the original published text.

Listen to this work

इस रचना को सुनें

Uses the speech voice available in your browser or device.

Translate this page

इस पृष्ठ का अनुवाद करें

Opens Google Translate in a new tab; the original publication remains unchanged.

Reader Responses · पाठक प्रतिक्रियाएँ

Comments · टिप्पणियाँ

Comments are reviewed before publication.

Your email is used for moderation only and is never displayed publicly.
0 / 2000 characters
It will appear here only after editorial approval.

No approved comments yet. Be the first to respond.

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दे सकते हैं।