Home Submit Creative Work

Creative Section | सृजनात्मक अनुभाग

Poetry, Fiction and Literary Expression in Hindi and English

Creative Writer · रचनाकार

सुशांत सौरभ

स्वतंत्र लेखक, बाँका, बिहार, भारत

Poetry

तिलचट्टे और केक

Original Published PDF · मूल पीडीएफ़ Creative Archives · अभिलेखागार

Writer & Affiliation · लेखक परिचय

सुशांत सौरभ Corresponding writer

स्वतंत्र लेखक, बाँका, बिहार, भारत

Published Work · प्रकाशित रचना

मेरे मस्तिष्क की दीवारें संकीर्ण होती जा रही रोशनी की पतली सी किरण जब धमकती बिना आमंत्रण उसके भीतर सैकड़ों तिलचट्टे कुलबुलाते हुए एक तरफ हो जाते जिसके भार से मस्तिष्क की फर्श डगमगाती कुछ तिलचट्टे फिसल कर बाहर रसोई में गिर पड़ते फ्रिज के नीचे घुसते कुछ तिलचट्टे को मैं बेझिझक कुचल देता और उनकी लाशों के बगल में मेरे जन्मदिन का कई दिनों से ठंडा पड़ा केक टुक-टुक ताकता मुझे
More creative works by सुशांत सौरभ · अन्य रचनाएँ

Poetry

करवट

Original Published PDF · मूल पीडीएफ़ Creative Archives · अभिलेखागार

Writer & Affiliation · लेखक परिचय

सुशांत सौरभ Corresponding writer

स्वतंत्र लेखक, बाँका, बिहार, भारत

Published Work · प्रकाशित रचना

दो दशक पूर्व बाईं करवट— पिता की साँस मेरी साँसों को धकेलती दाहिनी करवट— माँ अभी बायाँ कमरा— खर्राटे बीच-बीच में चुप्पी दाहिना कमरा— माँ